अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत। 



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र के बट्ट गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर गुरुवार की देर शाम हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 17 सितंबर 2026 की सायं लगभग 7 बजे की है जब दोनों बाइक सवार बट्ट से लोहरा के लिये जा रहे थे, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया जहां एक की मौत हो चुकी थी और गम्भीर रूप से घायल दूसरे को जिला अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गयी।  बट्ट गांव निवासी विजय पटेल(50) पुत्र राममूरत अपनी बाइक से राजेश उर्फ लोदी(35) पुत्र स्व राजबली को पीछे बैठा कर विपरीत दिशा से बट्ट से लोहरा की तरफ निकले थे की सामने से आ रही ट्रेलर ओवरटेक करते समय चपेट में ले ली और दोनों बुरी तरह घायल हो गये, घटना के बाद ट्रेलर उसी गति से फरार हो गयी, स्थानीय होने के कारण तमाम लोग मौके पर पहुँच गये और सुकृत पुलिस को सूचना देने के साथ अस्पताल भेजवाया, गम्भीर रूप से घायल विजय पटेल को तत्काल जिला अस्पताल भेजने के बाद  मृतक राजेश का शव पंचनामा कर मोर्चरी भेजा गया। लेकिन बाद में इलाज के दौरान दूसरे की भी मृत्यु हो गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ